?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशबस्ती

अस्पताल परिसर में घुसी डीसीएम ,सील की गई मेडिकल दुकान और कार को नुकसान

अजीत मिश्रा (खोजी)

हरैया में लीची लदी डीसीएम हादसे का शिकार:अस्पताल परिसर में घुसी, सील की गई मेडिकल दुकान और कार को नुकसान

गोरखपुर से लखनऊ जा रही लीची लदी डीसीएम (UP78JN8495) ने कप्तानगंज में हादसा कर दिया। शुक्रवार भोर में वाहन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अनियंत्रित हो गया। डीसीएम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील की गई मेडिकल दुकान में जा घुसी।

चाय की दुकान भी क्षतिग्रस्त::

हादसे में दुकान का शटर टूट गया और अंदर रखी दवाइयां बिखर गईं। पास खड़ी एक कार को मामूली नुकसान हुआ। एक चाय की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई। दुर्घटना के समय दुकानों के आसपास कोई नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने अचानक वाहन का नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वे जल्द ही आवश्यक सुरक्षा उपाय करेंगे। स्थानीय निवासी तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!