
रम्पुरा रतन गांव पहुंचे एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, शोकाकुल परिवार से मिले
फरीदपुर (बरेली)। क्षत्रिय महासभा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रम्पुरा रतन के प्रधान अशोक कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय विजेंद्र पाल सिंह (98 वर्ष) की तेरहवीं संस्कार में पहुंचे एमएलसी कुंवर महाराज सिंह परिजनों से मिले। तेरहवीं संस्कार में प्रमुख रूप से अशोक कुमार सिंह प्रधान, छोटे सिंह तोमर रायपुर हंस, सुरेश पाल सिंह सेवा निवृत्त एडीओ पंचायत, लड्डू सिंह, कृष्ण पाल सिंह एडवोकेट, विश्व देव शर्मा, उदयवीर सिंह सेवा निवृत्त उपनिरीक्षक, ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर वरिष्ठ समाजसेवी, सेवा निवृत्त अध्यापक महावीर सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, हरवीर सिंह, महिपाल सिंह, बार एसोसिएशन फरीदपुर के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ला सहित आस पास के दर्जनों गांव से लोगों ने हिस्सा लिया।