

रामगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों के जियो फेंसिंग कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा सभी सुपरवाइजर के नक्शे की जांच करते हुए आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जियो फेंसिंग के महत्व के बारे में बताया गया और सभी को नजरी नक्शा को सटीकता से जांच कर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
वर्तमान में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्रों के जियो फेंसिंग का कार्य चल रहा है। प्रखंड अंतर्गत सभी 154 मतदान केंद्रों के बीएलओ के द्वारा मैप तैयार कर उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी जांच सुपरवाइजर के द्वारा की जा रही है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से सभी मतदान केन्द्रों का जियो फेंसिंग कोर्डिनेट्स, नजरी नक्शा और ‘की मैप’ जिला को उपलब्ध कराने की समय सीमा 11.07.2025 तक दी गई है। बैठक में सभी बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचन प्रभारी-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार उपस्थित थे।






