

कोचिंग कंट्रोल एम एल डी टी की सूचना पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर बारापलासी नोनीहाट रेलवे स्टेशन के बीच लगला के पास से रामगढ़ थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत रेल से गिरने के कारण हुई होगी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही पहचान के लिए आसपास के लोगों एवं निकटवर्ती थाना को भी सुचना दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी नियमानुसार 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, अगर पहचान नहीं हुई तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
[yop_poll id="10"]






