A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

ये है बदलते और विकसित भारत की कहानी….. जहाँ ग्रामीण आज भी गाँव की गली के कीचड़ से मुक्त नहीं हो पाए……..?

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 10 जुलाई  2025//पेंड्रावन // बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सकरतुंगा आश्रित ग्राम परसाडीह गाँव का एक बार फिर बरसात के मौसम में गांव की गली कीचड़ से लथ-पथ है। शाम होते ही ग्रामीण घर से बाहर निकल नही पाते हैं। विकसित भारत की ताजा उदाहरण बया करता है। आजादी के 78 वर्षों बाद यह गाँव केवल अब राजनीति के प्रदर्शन का केंद्र बन चूका है, चुनाव के पूर्व चुनाव जीतने के लिए कई नेता इस गाँव को समस्या का प्रमुख केंद्र बनाकर सहानुभूति लेते हुए आज बड़े पद पर आसीन हो रहे हैं, लेकिन पद मिलते ही इस गाँव से जनप्रतिनिधि अपना नाता तोड़ लेते हैं, जिसके बाद अगली बार फिर कोई नेता लोगों की उम्मीद जगाकर तोड़ देता है.गली की कीचड़ से बच्चे को स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस कीचड़ के कारण गांव में हैजा महामारी जैसे कई बीमारियों की संकट मंडरा रही है।विधानसभा, लोकसभा चाहे पंचायत चुनाव हो ग्रामीणों को केवल झूठा आश्वाशन ही मिलता आया है. यहां की पंचायत सरकार गहरे नींद पर है। इस गांव के कीचड़ ने पंचायत की कई योजनाएं की पोल खोल कर रख दी है। यहां की पंचायत सरकार सिर्फ कागजों तक सीमट कर रह गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!