A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स वन एवं टू संस्करण पर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चयनित मॉडल ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिवों की एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जी.पी.डी.पी., पीएआई 1 एवं 2 पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न -आरजीएसए के अंतर्गत विकास भवन सभागार में हुई चर्चा

जी.पी.डी.पी., पीएआई 1 एवं 2 पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
-आरजीएसए के अंतर्गत विकास भवन सभागार में हुई चर्चा

  1. पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स वन एवं टू संस्करण पर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चयनित मॉडल ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिवों की एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।IMG 20250716 WA0029 IMG 20250716 WA0028 मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह, डीडीओ संजय कुमार, पीडी पवन कुमार सिंह, डीपीआरओ रोहित भारती द्वारा दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने मचांसीन अधिकारियों को स्वागत किया। उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कार्यशाला के महत्व पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यशाला को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पीएआई के द्वारा हम अपने कार्यों को प्रदर्शित कर सकते हैं। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जी.पी.डी.पी, सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण सहित पीएआई को विस्तार पूर्वक समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने बाल हितैषी और महिला हितैषी ग्राम पंचायत सहित नौ थीम पर फिल्म, समूह चर्चा, पीपीटी, स्थानीय उदाहरण आदि द्वारा समझाते हुए पंचायती राज के इंडीकेटर को बल देकर बाल सभा एवं महिला सभा पर चर्चा की। एक दिवसीय कार्यशाला में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों से जनपद स्तरीय अधिकारी, मॉडल ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव उपस्थित रहे। समापन पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Back to top button
error: Content is protected !!