A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी प्रखंड के वीरेंद्र यादव एवं मंतोष उर्फ मोनू रजक को खलारी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।।

खलारी प्रखंड के वीरेंद्र यादव एवं मंतोष उर्फ मोनू रजक को खलारी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी की ग्रामीण इकाई ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित इस समारोह में, पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को प्रमाण पत्र और सम्मान पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, खलारी प्रखंड के वीरेंद्र यादव को खलारी प्रखंड पूर्वी का और मंतोष उर्फ मोनू रजक को खलारी प्रखंड पश्चिमी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर खलारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजन सिंह राजा, साबिर अंसारी, राजेश सिंह मिंटू, तनवीर आलम, इंदिरा देवी, विक्की सिंह, जावेद अंसारी, रोशन लाल, भोला यादव, सुरेंद्र यादव, बाबू खान, शशि मुंडा, राजेंद्र लोहार, विजय मुंडा, लखन गंझु, सुरेंद्र महतो, संजय रजक, राजा अंसारी, मुमताज खान, अनीता देवी, सुधा देवी, सुमन देवी, गुड़िया देवी और मारुति देवी सहित कई कार्यकर्ता और प्रतिनिधि शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!