A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19ङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीति

जिला उद्यानिकी विकास समिति की बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने की जिले में उद्यानिकी विकास योजनाओं की समीक्षा

 

IMG 20250728 WA0011 IMG 20250728 WA0010

डीडवाना-कुचामन जिले में जिला उद्यानिकी विकास समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिले में उद्यानिकी विकास की योजनाओं, प्रमुख उद्यानिकी फसलों, उनके उत्पादन, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लंबित आवेदनों की स्थिति, आवंटित लक्ष्यों सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

 

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को विभाग की योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक कृषकों को लाभांवित करने, योजनाओं का प्रचार- प्रसार करने, मिट्टी की उत्पादकता की जांच कर किसानों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने जिले में कुसुम योजना के कंपोनेंट बी के तहत सोलर पंप,ड्रिप सिंचाई, फलदार बगीचों की स्थापना, ड्रिप सिंचाई, एक जिला एक उपज के तहत प्याज के उत्पादन, भंडारण तथा पांच गौरव के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा कर जिले को प्राप्त लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन श्री राकेश कुमार गुप्ता, उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद, कृषि अधिकारी रमेश बेनीवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!