A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19ङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानवन और पर्यावरणसबसे हाल की खबरेंसमाचार

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण

हरित राजस्थान, विकसित राजस्थान’ के संकल्प का आव्हान

FB IMG 1753632923734 FB IMG 1753632929405 FB IMG 1753632918356

ङीङवाणा-कुचामन जिले मे हरियाली तीज के पावन उपलक्ष्य पर हुङिया मकराना स्थित मां अमृता देवी विश्नोई वाटिका ग्राम पंचायत हुङिया में आयोजित 76वें वन महोत्सव के शुभारम्भ समारोह को संबोधित किया व पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित वन मित्रों को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण, पारिस्थितिकी संतुलन और हरित नवाचार जैसे विविध विषयों पर आधारित पर्यावरण का अवलोकन किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण कर सभी से ‘हरित राजस्थान, विकसित राजस्थान’ के संकल्प की प्राप्ति हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

 

मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुडिया में हरियाली तीज के पावन अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री जस्साराम जी विश्नोई की प्रेरणादायक पहल पर, प्रकृति प्रेम और शहीद सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।।

 

अमर शहीद अमृता देवी जी विश्नोई की स्मृति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिला कलेक्टर महोदय श्री महेन्द्र जी खङगावत,जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती ऋचा जी तोमर, मकराना उपखंड अधिकारी श्री अंशुल जी चौधरी, मकराना तहसीलदार श्री महेन्द्र जी चौधरी,मकराना विकास अधिकारी श्री दिपक जी चौधरी, हुङिया सरपंच सुखीदेवी जी विश्नोई, हुड़िया सरपंच प्रतिनिधि जस्साराम जी विश्नोई एवं आसपास के ग्रामीण लोग एवं माता-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति में 363 राजस्थान का कल्प वृक्ष खेजड़ी के पौधों का वृहद रोपण किया गया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!