
पिपरवार क्षेत्र से विस्थापित,यूनियन और पार्टी के कई नेता अंतिम जोहार यात्रा में हुऐ शामिल।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। झारखण्ड राज्य के निर्माता एवं पुर्व मुख्यमंत्री शीबू सोरेन के अंतिम जोहार यात्रा (दाह-संस्कार)मे पिपरवार क्षेत्र के रैयत विस्थापित मोर्चा,झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, कार्यकर्ता, समर्थक नेमरा गांव उनके पैतृक आवास पहुंच कर उनहे श्रद्धांजली दिये और अंतिम संस्कार मे शामिल भी हुए। इस अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से आरवीएम केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन जेएमएम की महिला नेत्री सरोज देवी झारखण्ड आंदोलन कारी जेपी महाराज, रंथु उरांव, तिग्गा धनेशवर गंझु, चेतलाल महतो, सोनु एक्का,संतोष नायक सहित कई लोग शामिल हुए।








