A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

बुकबुका पंचायत में श्री महावीर युवा संघ का किया गया गठन।।

IMG 20250806 WA0200 1बुकबुका पंचायत में श्री महावीर युवा संघ का किया गया गठन।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी l खलारी प्रखंड अंतर्गत बुकबुका  पंचायत के महावीर नगर (अखाड़ा) में अखाड़ा समिति कि अध्यक्षता में “श्री महावीर युवा संघ” का गठन किया गया l इस संघ के माध्यम एवं आम जनों के सहयोग से महावीर नगर गांव में विकास के कार्य किए जाएंगे,साथ ही निस्वार्थ भाव से इस संघ के सभी सदस्य कार्य और अपने दायित्व को निभाएंगे l सभी सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया कि गांव के पूजा स्थल चबूतरा का पुनर्निर्माण कर सुंदरीकरण करना,चौक चौराहा पर मिनी स्ट्रीट लाइट लगाना,सरस्वती पूजन स्थल का सुंदरीकरण करना,गांव में अध्यनरत बच्चों को शत प्रतिशत प्रतिदिन स्कूल भेजने में सहयोग प्रदान करना,अपने समाज के कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु सहयोग करना एवं गांव के विकास कार्य में छोटे-बड़े कार्यों को करने के साथ अन्य जनहित कार्य को भी सम्मिलित किया गया है l बैठक में उपस्थित सभी सदस्य द्वारा उपरोक्त बिंदुओं में सहमति प्रदान कर सर्वसम्मति से पास कर दिया गया l इस संघ में नव चयनित अध्यक्ष – राजेंद्र साहु,सचिव – रंथु साहु , कोषाध्यक्ष – मनोज कुमार केशरी मनोनीत किये गये। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की संघ के नाम से बैंक ऑफ़ इंडिया में एक खाता खोला जायेगा। जिसमें प्राप्त (जमा) होने वाली राशि समाज के उत्थान में खर्च किये जायेंगे। बैठक में उपस्थित सदस्य अजय गुप्ता,प्रदीप लोहरा, ओमप्रकाश लोहरा,सूरज लोहरा,शिवा उरांव,सत्येंद्र लोहरा,ओमप्रकाश कश्यप,शंकर उरांव,सुजल कुमार सिंह,अजय कुमार और मनीष कुमार के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। श्री महावीर युवा संघ के गठन की सूचना प्रतिलिपि के माध्यम से उपायुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर – रांची, अंचल अधिकारी खलारी एवं खलारी थाना प्रभारी को भी दी जाएगी l

Back to top button
error: Content is protected !!