A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जनकल्याण की कामना हेतु किया रूद्राभिषेक

IMG 20250806 WA0013

महराजगंज।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

महाराजगंज 6 अगस्त। कटहरा शिव मंदिर में एक आध्यात्मिक और भव्य आयोजन के तहत सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य लोक कल्याण, जनकल्याण और क्षेत्र में सुख-शांति की स्थापना था। विधायक ने भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए क्षेत्रवासियों की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूजन और रुद्राभिषेक की संपूर्ण प्रक्रिया वैदिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुई, जिसका संचालन प्रतिष्ठित आचार्य पंडित घनश्याम मणि ने मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ कराया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में शिव नाम की गूंज और भक्तों की श्रद्धा से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूध, दही, शहद, घी और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इसके बाद फूल, बेलपत्र, धतूरा और भस्म से महादेव का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था और संस्कार की भावना प्रबल होती है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान शिव आदि देव हैं, और रुद्राभिषेक से न केवल आत्मिक शांति मिलती है बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और रुद्राभिषेक के पुण्य लाभ में सहभागी बने। अंत में भंडारे का आ हुआ प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजीव शुक्ला, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, रमेश पटेल, राजेश सिंह, जिल कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, पूर्व प्रधान अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय गौड़ नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ।

Back to top button
error: Content is protected !!