
सभी बहनों भाईयों माताओं को श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, पर हार्दिक
बधाई एवं शुभकामनाऐं।।
============================== वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, शनिवार 09 अगस्त 2025-;प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को दशहरा, एवं दिपाववी के त्योहारों के शुभ अवसर यात्रा करने के लिए एक खुशबरी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्योहारों के इस मौसम में रेल से यात्रा करने वाले लोगों को अपने यात्रा की आने जाने की टिकिट एक साथ बुक करवाने पर 20% छूट की घोषणा रेलवे द्वारा की गई है। रेलवे के इस फैसले से उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अपने घर जाने और वापस लौटने के लिए ट्रेन का उपयोग करते हैं। भारतीय रेलवे ने त्योहारों के समय पर रेल टिकट के लिए बढ़ती भीड़ और लोगों की परेशानी देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे द्वारा दी जाने वाली इस छूट का लाभ तभी मिलेगा जब रेल यात्री आने और जाने दोनों टिकिट एक साथ बुक करेंगे और रेल टिकट पर दी गई सभी जानकारी विवरण एक समान होंगी। यानी की कहां से कहां तक जाना, आना है, यात्री का पूरा नाम, उनकी आयु, यात्रा की दूरी, रेल मे यात्रा कीश्रेणी जैसे कि स्लीपर एसी आदि। यात्री के जाने और ट्रेन से वापस आने दोनों टिकिट में विवरण एक जैसे होने चाहिए। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे द्वारा चलाई योजना 13 अक्टूबर 2025 से लेकर 01 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। 





