A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण हेतु आंतरिक समिति गठित

महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण हेतु आंतरिक समिति गठित

इटावा – उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी, इटावा द्वारा आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
वहीं समिति में सदस्य के रूप में सुषमा यादव (छात्रावास अधीक्षक), दीपिका राठौर (वरिष्ठ सहायक), सुनीला देवी (सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ) तथा मीनाक्षी चौहान (छांव फाउंडेशन, महेवा) को नामित किया गया है।

यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं से संबंधित लैंगिक उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई एवं निवारण के लिए जिम्मेदार होगी। उक्त जिला स्तरीय गठित समिति में सदस्य के रूप में नामित होने पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे , मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा ,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ,अवनींद्र दुबे ,गोलू प्रधान , सतेंद्र चौहान ,राजू दुबे ,मंजू राजपूत , राघवेंद्र सिंह आदि ने हर्ष जताया है ।
[8/13, 4:37 PM] Raju Dubiy Sir: महेवा
आजादी के एक दिवस पूर्व महेवा स्थित गुरुकुल शिक्षा सदन इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली तथा बच्चे बंदे मातरम ,जय हिंद के नारे लगाते हुए देश भक्ति की भावना को जागृत कर रहे थे वहीं स्कूल में यात्रा को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजराज पांडेय ने हरी झंडी दिखाई वही स्काउट की टीम ने मुख्य अतिथि को सलामी दी छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगे झंडे लिए तथा बंदे मातरम व जय हिंद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे वहीं यात्रा रैली पूरे कस्बे में भ्रमण करती हुई ब्लॉक कैंपस स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची प्रबंधक पवन पांडेय व प्रधानाचार्य गुंजन चौहान द्वारा पुष्प अर्पित किए वही रैली का समापन वापस स्कूल कैंपस में हुआ ।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में तेज प्रताप सिंह ,संजय कुमार ,मधु ,नीतू ,प्रबल कुमार सहित कैप्टन धीरेन्द्र कुमार ,प्रियांशी यादव आदि सहित समस्त स्टाफ व बच्चे शामिल रहे।वही लोगों विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा रैली की प्रशंसा की है।

नामित सदस्य मीनाक्षी चौहान

Back to top button
error: Content is protected !!