
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाजीपुर

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने “फ्रीडम प्लान ₹1” लॉन्च किया है। इसके तहत वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर के सभी बीएसएनएल सेवा केंद्रों पर मात्र एक रुपये में नया सिम या अन्य ऑपरेटर से बीएसएनएल में पोर्टिंग की सुविधा मिल रही है।
इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डेटा, 100 SMS, असीमित वॉइस कॉल और 30 दिन की वैधता शामिल है। योजना 31 अगस्त 2025 तक लागू रहेगी। वाराणसी में अब तक 5000 से अधिक सिम बिक चुके हैं और जगह-जगह कैंप व मोबाइल वैन से भी सिम वितरित किए जा रहे हैं।
बीएसएनएल ने ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भारतनेट के दो नए प्लान भी शुरू किए हैं—
₹5900 प्लान: 25 Mbps स्पीड, 100GB/माह
₹9900 प्लान: 40 Mbps स्पीड, 1200GB/माह
इसके बाद स्पीड 4 Mbps रहेगी, साथ में असीमित कॉलिंग और मुफ्त कनेक्शन इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलेगी।
उपभोक्ता को असीमित कालिंग की सुविधा भी मिलेगी। उपभोक्ता का कनेक्शन निःशुल्क लगाया जाएगा। डिजिटल इंडिया के लिए बीएसएनएल के योगदान को बढ़ावा देने और ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। बीएसएनएल द्वारा स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहें है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था टिप के रूप में बीएसएनएल से जुड़कर भारत फाइबर की सेवाएं प्रदान करते हुए लाभ कमा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भारतनेट उद्यमी के रूप में ग्राम पंचायतों में इंटनेट सेवाएं देते हुए आकर्षक लाभ ले सकतें हैं। दोनों मामलों में अपने अतिरिक्त अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कर सकते हैं। इसके लिए https://fms.bsnl.in/partnerregistration.jsp पर आवेदन किया जा सकता है। सिम विक्रय के लिए बीबीए (बीएसएनएल बिजनेस असोशियेट) के रूप में जुड़ कर सिम विक्रय पर आकर्षक कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए https://dsaonboard.bsnl.co.in/ लिक पर पंजीकरण किया जा सकता है।
बीएसएनएल इन योजनाओं से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर दे रहा है। इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल बिजनेस एसोसिएट या भारतनेट उद्यमी के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं और आकर्षक कमीशन कमा सकते हैं।



