
देह व्यापार में दो युवक दो महिलाएं पकड़ी गईं
संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस ने रविवार रात आठ बजे नगर स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों अविनाश सिंह और अवनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो महिलाएं पकड़ीं गईं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि देह व्यापार के संबंध में मुखबिर की सूचना पर होटल में छापेमारी की गई। इसमें देह व्यापार के साक्ष्य मिले हैं। इसमें दो लोगों अवनीश कुमार और अविनाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।
[yop_poll id="10"]






