A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़राजनीति

गौरेला नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस मे शामिल हुए

पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष गाटर भाई ने सपत्नीक कांग्रेस की सदस्यता ली

20250904 100229 1 वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 05 सितंबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला अंतर्गत गौरेला नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुबेर अहमद ( लोग इनहें गाटर भाई के नाम से भी जानते हैं), एवं उनकी पत्नि शकीला बेगम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जुबेर अहमद एवं उनकी पत्नि शकीला बेगम दोनों ने छग की राजधानी रायपुर में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ• चरणदास महंत जी और छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। गौरेला नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जुबेर अहमद एवं उनकी पत्नि का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल हो जाने से गौरेला पेन्ड्रा मरवाही क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर गौरेला नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा है कि वे सदैव अपने पत्नि के साथ राजनीति में सक्रिय रूप से कार्य करते रहें हैं। जुबेर अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जो भी जवाबदारी देगी वे ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे। गौरेला नगरपंचायत पूर्व अध्यक्ष के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के अवसर पर गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम वासुदेव तथा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को समझते हुए जो भी इस पार्टी में आना चाहेंगे , जुड़ना चाहते हैं , पार्टी उनका स्वागत करती है। 20250905 113631

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!