
*नीलगंगा पुलिस की बड़ी सफलता*
*वाहन चोरी गिरोह के 02 आरोपियों को चोरी किये गये वाहन में अवैध जहरीली शराब के साथ किया गिरफ्तार*
🎇 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज़ चैनल उज्जैन
*आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन बोलेरो महिन्द्रा पिकअप एवं 01 मोटरसाईकल यामाहा आर वन फाईव को किया जप्त जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये है*
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में चोरी व नशे के विरूद्ध के निरतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थामा नौलगंगा पुलिस द्वारा दिनांक 08.09.2025 को रात्रि में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 08.09.2025 को थाना नीलगंगा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी की महेन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन से सावराखेडी वायपस से पंचमुखी हनुमान मंदिर तरफ जा रहें है जिसमें अवैध कच्ची शराब है, जिस पर थाना प्रभारी नीलगंगा तरूण कुरील द्वारा तत्काल पुलिस स्टाफ को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया नीलगंगा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की गई।
थोड़ी ही देर में मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का महेन्द्रा पिकअप वाहन आता दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान में महेन्द्रा पिकअप वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे उनका नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद मीना पिता वीरेन्द्र मीना निवासी कुंभराज गुना एवं दूशरे व्यक्ति ने दशरथ पिता बग्दू निवासी जामली जिला आगर बताया। तलाशी में महेन्द्रा बोलेरो वाहन में प्लास्टिक की एक केन जिसमें 10 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब पाई गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दिनाक 04.09.25 को अरविंद मीना, दशरथ सूर्यवंशी एवं तीसरे ओरापी गोविंद माली पिता बंशी माली निवासी लौहारपट्टी नानाखेडा ने रात्रि में बालाजी परिसर नीलगंगा से महेन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन को चुराया था, जिस पर थाना नीलगंगा में अपराध कमांक 426/25 धारा 303 (2) बीएनएस पलीवद्व कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी गोविंद माली को थाना नीलगंगा के पूर्व के अपराध कमांक 434/25 धारा 49 ए आबकारी एक्ट में जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी अरविंद मीना द्वारा दिनांक 23.01.25 को जतर-मंतर जयसिंहपुरा से मोटरसाईल यामाहा आर वन फाईव कमांक एमपी 13 ईवी 6030 की चोरी की गई थी जिसका पेट्रोल खत्म हो जाने से उसे वाकछकर ब्रिज के पास झाडियों में छिपा दिया गया था जिसकी निशानदेही पर उक्त मोटरसाईल को जप्त किया है। तथा दिनांक 04.07.25 को एक मोटरसाईकल कमांक एमपी 13 ईवी 6175 शांति पैलैस से चोरी करना स्वीकार किया जिसे राजस्थान के बांरा जिले में बेचना बताया है आरोपी के कब्जे से चोरी की गई महेन्द्रा पिकअप बोलेरो एवं मोटरसाईकल कमाक यामाहा आर वन फाईव एमपी 13 एफ क्यू 6030 को विधिवत जप्त किया गया एवं अन्य वाहनों की पूछताछ हेतु न्यायालय से पीआर लेकर कार्यवाही की जावेगी।












