A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीर्थ स्थल धोपाप अब रामायण सर्किट में शामिल हुआ धोपाप धाम

तीर्थ स्थल धोपाप अब रामायण सर्किट में शामिल हुआ धोपाप धाम

 पूर्वी भारत (नॉर्थ ईस्ट) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद दिनेश तिवारी का रहा सहयोग

सुल्तानपुर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा लगातार किया जा रहा प्रयास रंग लाया है पावन तीर्थ स्थल धोपाप के रामायण सर्किट में शामिल होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है। इलाके के लोग इस क्षेत्र को पर्यटन व अन्य विकास की मुख्य धारा से जुड़ने की संभावना जता रहे हैं।

श्री त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक वर्ष जेठ गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु सहायता शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही है।इसी क्रम में इस वर्ष धोपाप में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन भी किया गया था जिसे प्रख्यात कथावाचक एवं पूर्व प्रचारक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने संपूर्ण श्रद्धा के साथ प्रस्तुत किया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी द्वारा धोपाप को रामायण सर्किट में शामिल कराने का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद नॉर्थ ईस्ट (पूर्वी भारत) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री दिनेश तिवारी तक पहुंचाया गया। 4 सितम्बर को श्री तिवारी, अयोध्या राम जन्मभूमि कारसेवक पुरम के प्रभारी उमेश पोरवाल तथा रविंद्र त्रिपाठी स्वयं धोपाप पहुंचे और इस संबंध में रामायण सर्किट के अध्यक्ष डॉ. रामावतार शर्मा से संवाद कर सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। परिणामस्वरूप बिजेथुआ धाम के बाद अब धोपाप भी रामायण सर्किट में सम्मिलित हो गया है।रामायण सर्किट में शामिल स्थलों पर व्यापक विकास योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें स्मृति स्तंभों की स्थापना,एक बृहद ग्रंथ एवं धारावाहिक का निर्माण, श्रीराम-जानकी मार्ग व श्रीराम वनगमन पथ का निर्माण, मंदिरों का जीर्णोद्धार और नए मंदिरों का निर्माण तथा श्रीराम संग्रहालय की स्थापना शामिल है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा—

“यह संपूर्ण समाज के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से संभव हो पाया है। इसके लिए मैं विशेष रूप से श्री दिनेश तिवारी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री अनिल जी, प्रख्यात कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा रामायण सर्किट के अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रामावतार शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

रामायण सर्किट में धोपाप के शामिल होने से न केवल जनपद सुल्तानपुर का गौरव बढ़ा है, बल्कि आने वाले समय में यहां तीर्थाटन और सांस्कृतिक पर्यटन के माध्यम से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!