A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरराजस्थान

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

डीडवाना-कुचामन जिले में  सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत रक्तदान शिविर एवं स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ ….

डीडवाना जिला मुख्यालय के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय के परिसर जिला प्रभारी सचिव श्री कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा,जिसमें प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक सीएससी पीएससी में यह अभियान आयोजित किया जाएगा,महिलाओं को सशक्त बनाने, किसी भी बीमारी से ग्रस्त महिलाओं को उचित उपचार उपलब्ध करवाने सहित अन्य परामर्श सेवाओं के कार्य इसके तहत किये जायेंगे।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी ली साथ ही रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया व सभी रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा राष्ट्र के स्वास्थ्य परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए देश भर में समर्पित चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी डॉ नरेन्द्र चौधरी ने बताया की अभियान के तहत आयोजित शिविरों में स्त्री रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, मधुमेह, दन्त और रक्तचाप की जांच के साथ साथ गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया व टीबी संबंधी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वय वन्दना कार्ड, निक्षय मित्र, स्वयंसेवी पंजीकरण,अंगदान पंजीकरण के साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।

 

इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी,जिलाअध्यक्ष सुनीता महेश्वरी,जीतेंद्र सिंह जोधा,करणी सिंह लाडनूं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!