देवसर । स्वस्थ नारी शसक्त परिवार का आधार है अच्छे स्वास्थ्य के लिए तन मन आवास एवं आस पास की साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।
उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वमित्र पाठक ने अस्पताल देवसर में स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान कार्यकम में ब्यक्त किए।विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वमित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सी एल सिंह BMO ने अभियान के अंतर्गत संचालित होने वाली प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वमित्र पाठक विधायक सिहावल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस दिनांक 17 सितंबर 2025 से महात्मा गांधी के जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश मे आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित विविध कार्यक्रमों के क्रम में आज यहां पर स्वस्थ नारी शसक्त परिवार एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया है आप सभी लोग सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ एवं शिक्षा को प्रमुखता दी है आज अस्पतालों में सभी प्रकार की जांच एवं उपचार निःशुल्क हो रहा है।
क्षेत्रीय विधायक ने स्वास्थ एवं शिक्षा से जुड़ी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जनकारी देते हुआ उपस्थित जनों से कहा कि आप स्वयं पात्रतानुशार योजनाओं का लाभ लें एवं अंतिम पंक्ति के ब्यक्ति कोलाभ दिलाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रणव पाठक अध्यक्ष ज.पं. देवसर, अखिलेश सिंह एसडीएम देवसर, संजीव तिवारी सीईओ देवसर, डॉ. सी एल सिंह BMO देवसर, रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष नौढ़िया, रमापति साहू मंडल अध्यक्ष जियावन, परशुराम तिवारी , मंगलदीन बैस , सरोज चतुर्वेदी , रामप्रसाद बैस , कमलेन्द्र चतुर्वेदी , शिवेश द्विवेदी , समित चतुर्वेदी , श्रीमती रूबी जायसवाल , श्रीमती सुखनी साहू , रावेंद्र तिवारी , महेश बैगा , कौशल पांडेय , रामाश्रय विश्वकर्मा , राजेन्द्र सोनी सहित शक्तिकेन्द्र के संयोजक सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी, बरिष्ठ कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।