A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

कालांवाली में मां शीतला का दूसरा विशाल जागरण व भंडारा, भक्तों में उमंग

IMG 20250917 WA0409

रिपोर्टर इन्द्र जीत
दिनांक 17-9-2025
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
कालांवाली में मां शीतला का दूसरा विशाल जागरण व भंडारा, भक्तों में उमंग

कालांवाली के वार्ड नंबर 16, न्यू प्रजापति कॉलोनी में इस बार भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जय मां शीतला सेवा समिति (रजि. 223) एवं समस्त मंडीवासियों के सहयोग से मां शीतला जी का दूसरा विशाल जागरण व भंडारा आयोजित किया जा रहा है। समिति के प्रधान जोनी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पावन आयोजन पहले नवरात्रा के शुभ अवसर पर सोमवार, 22 सितंबर 2025 को होगा।

आयोजन स्थल न्यू प्रजापति कॉलोनी, वार्ड नंबर 16, मंडी कालांवाली में भक्तजन रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक मां के भजनों और कीर्तन का आनंद ले सकेंगे। भक्ति की मधुर धुनों से सजी यह रात भक्तों के लिए खास होगी।

जोनी वर्मा ने कहा कि मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है। मंडी के लोग इस आयोजन को अपनी सामूहिक शक्ति और आस्था का प्रतीक मानकर आगे बढ़ा रहे हैं। जागरण के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया जाएगा।

समिति ने नगरवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार सहित ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति भाव से वातावरण को मंगलमय बनाएं।

जय माता दी!

Back to top button
error: Content is protected !!