A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

धनबाद : बरवाअड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशरफी अस्पताल में बुधवार को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने 8 लाइन सड़क जाम कर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतका की पहचान एकादशी देवी (22 वर्ष), निवासी देवली, गोविंदपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि एकादशी देवी का प्रेग्नेंसी के दौरान अस्पताल में इलाज चल रहा था। 15 सितंबर को उसे प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसने एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति मनोज कुम्हार, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से इलाज किया गया यदि सही इलाज किया जाता तो उनकी पत्नी की जान नहीं गई होती।

वही हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि महिला को दूसरे हॉस्पिटल से यहां रेफर किया गया था जंहा महिला की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी थी जो पहले से परिजनों को पता था वही प्रसव के हेवी ब्लीडिंग के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका

मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के सामने जमा हो गए और 8 लाइन सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना पर बरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर सड़क खाली कराया।

Back to top button
error: Content is protected !!