A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सेवा प्रकल्प कार्यक्रम तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- देश के 140 करोड़ भारतीयों के प्रेरणास्रोत, जिनके नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभारंभ हुए “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत सेवा प्रकल्प का नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर नरयावली विधानसभा के मकरोनिया में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार योजना” एवं 8वें पोषण माह की शुरुआत की है। पूरे देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए यह ऐतिहासिक स्कीम लॉन्च की गई है। यह अभियान महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वस्थ शिविर लगाये जा रहे है। उक्त उद्गार नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) मकरोनिया में आयोजित नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर अवसर पर कहीं। आयोजित शिविर में 1573 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। 2500 विभिन्न प्रकार की लेब जांच की गई। 30 लाभार्थियों की सोनोग्राफी,22 के एक्सरे के साथ नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर जेडी डॉ.नीना गिडियन,सीएचएमओ डॉ. ममता तिमोही, डॉ.आर.के. खरे,डॉ.श्वेता स्टीफन,शासकीय एवं प्रायवेट चिकित्सक विशेषज्ञ, नपा अध्यक्ष मिहीलाल,मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण,लाभार्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्तागण संपूर्ण विधानसभा से सम्मिलित हुऐ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सुना। शिविर में विविध विधाओं के चिकित्सकों का सहयोग सराहनीय रहा। शिविर में सभी प्रकार की स्वास्थ्य जाँच और दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसमें हड्डी रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, पेट रोग, श्वास एवं दमा, नाक- कान- गला, बाल रोग, चर्म रोग सहित अनेक रोगों की जाँच और परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही रक्तचाप, मधुमेह और हड्डी-जोड़ रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दी। इस शिविर में शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय सागर, सिविल अस्पताल मकरोनिया,बंसल हॉस्पिटल सागर सहित मकरोनिया नगर के प्रमुख रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहभागिता कर अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञ सेवाएँ दी। शिविर में सोनोग्राफी, ईसीजी, रक्त परीक्षण, सिकल सेल जाँच सहित अन्य जाँचों की भी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई।1000146713

1000146714

1000146715

Back to top button
error: Content is protected !!