A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वाझारखंडदेशसमाचार

बरडीहा में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, कानपुर में लगाए गए बैनर पर हुई FIR के खिलाफ जताई नाराज़गी

श्री बंशीधर नगर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में "आई लव मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम" लिखे बैनर लगाने पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को नगर उंटारी प्रखंड के अंतर्गत बरडीहा का जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में “आई लव मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम” लिखे बैनर लगाने पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को नगर उंटारी प्रखंड के अंतर्गत बरडीहा का जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।IMG 20250919 WA0007 1

यह विरोध प्रदर्शन जुम्मे की नमाज के बाद आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर—जिन पर “मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम” लिखा हुआ था शांतिपूर्ण ढंग से नाराज़गी ज़ाहिर की। इस दौरान “लाई इल्लाही सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम” जैसे नारे भी लगाए गए।

मौके पर सदर मुश्ताक अहमद शेख ने कहा, कानपुर में दर्ज की गई एफआईआर से समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हमारा विरोध केवल इसी बात को लेकर है कि धार्मिक विश्वासों को अभिव्यक्त करने की आज़ादी हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, जब तक वह किसी अन्य की भावना को ठेस नहीं पहुंचाता।”

 

प्रदर्शन में साजिद रज़ा,हाफिज मुख्तार आलम,डॉ. सुलेमान अंसारी, वकील अंसारी,हिसाबुदिन अंसारी,असलम आजाद,बदरे आलम,असलम अंसारी, गुलाम जिलानी सोनू,इबरान अंसारी, एहसान अंसारी,आसिफ रज़ा,नेहाल अंसारी,अमीर हसन अंसारी और महफूज अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!