A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

दो अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई

141पावपल

IMG 20250919 WA0011 1

लोकेशन

थाना ढीमर खेड़ा जिला कटनी

19,09,2025

 थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उनके सहयोगी स्टाफ के  द्वारा दो अलग-अलग स्थान पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें 141 पाव देसी प्लेन शराब एवं  50 पाव देसी मसाला शराब जप्त की गई 

प्राप्त  जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा पुलिस के द्वारा दो स्थानों पर दबिश दी गई प्रथम प्रकरण में मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों के द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था जिन्हें पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम राहुल यादव निवासी सरस्वाही थाना एनकेजे एवं राजासाब परमार निवासी रामपुर ढीमरखेड़ा का होना बताया जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल  एवं 150 पाव देसी शराब  विधिवत जप्त की गयी वहीं दूसरी ओर एक दूसरे प्रकरण में आरोपिया ज्ञानवती पति राजभान यादव निवासी महगवां थाना ढीमरखेड़ा के कब्जे से 41 पाव देसी शराब के जप्त किए गए। 

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.  अभिषेक चौबे,  सउनि जयपाल सिंह,‌ प्रधान आरक्षक दीपकश्रीवास, आरक्षक अमित शुक्ला, आरक्षक कमोद कोल की विशेष भूमिका रही है।

 कटनी ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार शर्मा नित्य नयी खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे 8103306266

Back to top button
error: Content is protected !!