A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मां से साथ छूट जाने पर रास्ता भटकें 3 बच्चे, डायल 112 के जवानों ने परिजनों से मिलाया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में बड़ी माता मंदिर के पास 03 बच्चे मिले है, जो घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-09-2025 को रात्रि 07:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मधुर दुबे एवं पायलेट बसंत तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानो ने बच्चों से जानकारी लेने पर बच्चे सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर एक स्थानीय व्यक्ति से बच्चों के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवानों ने परिजन से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया। परिजन के आ जाने के बाद बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे अपनी माँ के साथ बड़ी माता मंदिर आये हुए थे, जो साथ छूट जाने से रास्ता भटक गए थे।1000149143

1000149145

Back to top button
error: Content is protected !!