A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

ग्राम पंचायतों में खुलेंगे डिजिटल पुस्तकालय, 345 पंचायत भवन होंगे ज्ञान का केंद्र

अंबेडकरनगर:
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले की 345 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि पुस्तकालयों के लिए चयनित पुस्तकों में विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु बाल साहित्य, कहानी, कविता, इतिहास, विज्ञान एवं स्थानीय भाषा-संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें शामिल होंगी। पुस्तक क्रय के लिए 50 प्रतिशत धनराशि नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) और शेष 50 प्रतिशत धनराशि शासन तथा अन्य प्रकाशकों से क्रय की जाएगी।
समिति द्वारा ऐसे साहित्य को प्राथमिकता दी जाएगी जो बच्चों और किशोरों में ज्ञान-विज्ञान, साहित्यिक रुचि और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे। इसके साथ ही स्थानीय रचनाकारों के साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय वीरों के जीवन पर आधारित पुस्तकें भी शामिल की जाएंगी।प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण अंचलों में बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण साहित्य उपलब्ध होगा।
इच्छुक लेखक/प्रकाशक अपनी पुस्तकें एवं विवरण जिले को भेज सकते हैं।यह योजना वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम चरण में लागू की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि समय से पहले चयन सूची में शामिल न होने पर पुस्तकें खरीद के लिए विचार नहीं की जाएंगी।
यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और पठन-पाठन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!