A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में FLN प्रशिक्षण का चौथा बैच संपन्न

शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

 

इटवा बीआरसी के तहत प्राथमिक विद्यालय गनवरिया पूरब में चल रहा शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का पांच दिवसीय FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण का चौथा बैच था।

प्रशिक्षक हेमंत गुप्ता ने बताया कि कक्षा 3 की एनसीईआरटी की अंग्रेजी विषय की पाठ्यपुस्तक ‘संतूर’ को बच्चों के आसपास के पर्यावरण से जोड़ते हुए और चित्रात्मक पठन के

साथ रोचक बनाया गया है। इस पुस्तक में 12 पाठ हैं, जिन्हें चार भागों में बांटा गया है: ‘फन विद फ्रेंड्स’, ‘टॉयज एंड गेम्स’, ‘गुड फूड’ और ‘द स्काई’।

इन भागों के माध्यम से बच्चों को अपने परिवेश से जोड़ते हुए अंग्रेजी विषय सीखने में आसानी होगी। भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian knowledge system) को भी इसमें शामिल कर इसकी रोचकता बढ़ाई गई है।

अन्य प्रशिक्षकों संतोष कुमार, संगीत शुक्ला और लोकेन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों को बताया कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत विद्यालय में शिक्षण कार्य करने से बच्चों की समझ बेहतरीन विकसित होगी। उन्होंने भाषा, गणित और अंग्रेजी के कालांशों तथा निपुण आकलन को नियमित रूप से करने पर जोर दिया।

IMG 20250927 234136

इस प्रशिक्षण के दौरान राम रतन यादव, विजय लक्ष्मी तिवारी, राम कृपाल, वीरेंद्र वर्मा, नफीस अंसारी सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!