A2Z सभी खबर सभी जिले की

अक्टूबर गांधी जयन्ती को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए रूप रेखा तैयार किया गया

जिलाधिकारी (वि०/रा0) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

सिद्धार्थनगर 27 सितम्बर 2025/02 अक्टूबर गांधी जयन्ती को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने तथा इस अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि०/रा0) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

IMG 20250927 235110

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौरव श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती समारोह को सादगी एवं सम्मानपूर्वक आयोजित किया जायेगा। 01 अक्टूबर 2025 को सभी सरकारी भवनों, चौराहों पर लगे मूर्तियों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के स्तम्भों की साफ-सफाई व्यवस्था सम्बन्धित नगरपालिका/नगर पंचायत के अधि० अधिकारी द्वारा कराये जाने का निर्देश दिया गया।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 02 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। कार्यालयों तथा विद्यालयों तथा अन्य संस्थानों के हाल में विभागाध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा उनके जीवन से सम्बन्धित जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। समस्त उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी एंव समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण अपने-अपने कार्यालयों के साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करायेंगे। क्रीड़ा स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के उत्तरदायी अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी होगें। जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेगे। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के सभी वार्डो में विशेष सफाई

व्यवस्था एवं मरीजों में फल तितगा के साथ टी साथ जिलाव्यवस्था एवं मरीजों में फल वितरण के साथ ही साथ जिला,

चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। पूर्वान्ह 10:00 बजे नगरपालिका/नगर पंचायत की मलिन बस्तियों की सफाई व्यवस्था अधि० अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत द्वारा करायी जायेगी। इस सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। 10:00 बजे ग्राम सभा की खुली बैठक कर हर घर जल कार्यक्रम, जल संरक्षण आदि विषय पर चर्चा एवं दो घाटो पर दीप प्रज्ज्वलन/वृक्षारोपड़ कराये। इसकी निगरानी जिला पंचायत राज अधिकारी/डीएफओ करेगे। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौरव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के समारोह को पूरे मनोयोग के साथ मनाया जायेगा।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!