A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलदेशनागपुरमहाराष्ट्र

मिथुन मन्हास बनें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की 28 सितंबर को मुंबई मे हुई वार्षिक आम बैठक मे मिथुन मन्हास को अध्यक्ष चुना गया

20250928 111623 ++++++ नागपुर, रविवार 28 सितंबर 2025 ++++++++
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आज रविवार 28 सितंबर 2025 को मुंबई में वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। जानकारी के अनुसार देवजीत सैकिया अपने सचिव के पद पर बने रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का यह फैसला बोर्ड के शीर्ष पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन के बाद लिया गया जिसमें की सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय था। मिथुन मन्हास जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के प्रशासक पद पर भी रह चुकें हैं 20250928 165111 वे अब रोजर बिनी की जगह लेंगे। सौरव गांगुली और रोजर बिनी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले मिथुन मन्हास तीसरे पूर्व क्रिकेटर हैं। मिथुन मन्हास पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जो कि भारत के लिए एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला। जानकारी के अनुसार मिथुन मन्हास ने अपने घरेलू क्रिकेट मैच के कैरियर में कुल 157 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए पदाधिकारी-: अध्यक्ष- मिथुन मन्हास, उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला, सचिव- देशजीत सैकिया, कोषाध्यक्ष-: रघुराम भट्ट, संयुक्त सचिव-: प्रभतेज भाटिया, आईपीएल चेयरमैन-: अरूणसिंह धूमल ।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!