A2Z सभी खबर सभी जिले की

विंढमगंज में मिशन शक्ति का अनोखा आयोजन, छात्रा रीता कुमारी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, विंढमगंज की कक्षा 12 की छात्रा रीता कुमारी पुत्री गुलाब चंद्र ने इतिहास रचते हुए एक दिन के लिए विंढमगंज थाने का कार्यभार संभाला।

थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठते ही रीता कुमारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को खासकर महिला मामलों में त्वरित और संवेदनशील निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर बल दिया।

रीता कुमारी ने कहा, “थाने का कार्यभार संभालना वाकई बेहद चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी से भरा कार्य है। इस अनुभव ने मुझे जीवन में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।”

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के इस अभिनव कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में माता-पिता, अध्यापिका या बड़ी बहन से साझा करें और तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

इस मौके पर उपनिरीक्षक शाहिद खान, मु. अहमद सिद्दकी, महिला कांस्टेबल आराधना यादव, छात्राएं रिंकी कुमारी, नूरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250929 WA0037

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!