A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

जीपीएम जिले को ईको टूरिज्म साइट 2025 का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला

20250928 111623 ++++++ गौरेला पेन्ड्रारोड,रविवार 28सितंबर 2025 ++++

छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले को ईको टूरिज्म साइट के लिए 2025का राज्य स्तरीय सर्वोत्तम पुरस्कार दिया गया है। आज रविवार 28सितंबर 2025 विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर यह पुरस्कार20250928 173901 1 छग की राजधानी रायपुर में छग पर्यटन मंडल के द्वारा आयोजित एक समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी तथा पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा जी ने यह पुरस्कार जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश मंडावी जी को प्रदान किया। ईको टूरिज्म साइट 2025 का यह पुरस्कार जीपीएम जिले की सबसे ऊॅची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के उन्नत प्रयासों के दिया गया है। जीपीएम जिले की राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सौंदर्य जैव विविधता , सांस्कृतिक विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसने की छत्तीसगढ प्रदेश के ईको टूरिज्म मानचित्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया । गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला प्रशासन समुदाय तथा पर्यावरणविदों के सम्मलित प्रयासों से क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने में सफलता मिली है। जीपीएम जिला कलेक्टर महोदया कमलेश लीना मंडावी जी ने कहा कि जीपीएम जिले को प्राप्त हुआ यह सम्मान जिले सभी नागरिकों पर्यावरण प्रेमियों प्रशासनिक दल के सामूहिक प्रयास का यह परिणाम है ।जिला कलेक्टर ने कहा कि राजमेरगढ़ को मॉडल ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तैयार करने का उनका स्वप्न अब वास्तविक रूप मे आगे बढ़ रहा है। ईको टूरिज्म साइट 2025 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार की यह उपलब्धि जीपीएम जिले के लिए केवल गौरव का विषय ही नहीं बल्कि पूरे छग प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है। इस समारोह के अवसर पर छग के पर्यटन मंत्री तथा जिला कलेक्टर ने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाऐं और बधाई दी।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!