
+++++ नागपुर, सोमवार 29 सितंबर 2025 ++++++++
कल रविवार 28सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार एशिया कप क्रिकेट मैच अपने भारत के नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार आठवीं बार पाकिस्तान को क्रिकेट में हराया। भारतीय क्रिकेट टीम ने मल्टीनेशनल इवेंट में भी लगातार बीसवां मैच जीता है। इस जीत के हीरो रहे तिलक ने 53 गेंदों में 69रनों की नाबाद पारी खेली। इसके पूर्व कुलदीप ने एक ओवर में तीन विकेट लेते हुए पाकिस्तान को 146 रनों पर समेट दिया था। कुलदीप ने मैच मे कुल सत्रह विकेट लिए। कल रविवार रात करीब बारह बजे भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी लगभग सवा घंटे की देरी से शुरू हुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद एवं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से साफतौर पर मना कर दिया। मोहसिन नकवी पवेलियन पर ही खड़े रहे, किन्तु भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। मैच में यह पहला ऐसा देखने को मिला जब टीम जीतने बाद भी ट्रॉफी लेने साफ मना कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत को 2•6करोड़ रूपय पुरस्कार की राशि तथा 21 करोड़ रुपए बीसीसीआई से प्राप्त हुए हैं। शिवम दुबे ने अपने मैच कैरियर में कभी कोई मुकबला हारे नहीं। छह फायनल मैच मे से पांच मे उनकी टीम ने जीत हासिल की है। एक फायनल मैच बेनतीजा रहा। वर्ष 2019 के बाद शिवम दुबे जब भी प्लेइंग 11 में रहे हैं भारत ने किसी भी मुकाबले में मैच नही हारा। ओपनर अभिषेक शर्मा मैच में 314 रन बनाए। यह भारत के लिए किसी एक टी20 इंटरनेशनल मैच मे विराट कोहली 319-टी20 वर्ल्ड कप 2019के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।





