उत्तर प्रदेशबस्ती

शिक्षा क्षेत्र सांथा मे स्कूल का नाम बदलकर उसी भवन मे दूसरे नाम से विद्यालय चलाने का मामला

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। संतकबीरनगर सांथा ।।

शिक्षा क्षेत्र सांथा मे स्कूल का नाम बदलकर उसी भवन मे दूसरे नाम से विद्यालय चलाने का मामला।

जिस भवन मे इस समय योगेश्वरी देवी जूनियर हाईस्कूल अतरी नानकार का हो रहा है संचालन उसी भवन मे बिना मान्यता के संचालित हो रहा था योगेश्वरी देवी चिल्ड्रेन स्कूल मेहदूपार जिसका तत्कालीन नौगढ़ विधायक स्वर्गीय ईश्वर चंद्र शुक्ल ने किया था उद्घाटन।

तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी सांथा के अनुसार योगेश्वरी देवी चिल्ड्रेन स्कूल मेहदूपार के प्रबन्धक ने बताया था कि उक्त नाम से विद्यालय के मान्यता के लिए पत्रावली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतकबीरनगर के वहा है प्रेषित।

जब बिना मान्यता के संचालित किए जाने वाले स्कूल योगेश्वरी देवी चिल्ड्रेन स्कूल मेहदूपार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हुआ चालू तो कूटरचित तरीके से एक जालसाजी के तहत उक्त स्कूल के संस्थापक और प्रबन्धक ने उस स्कूल का नाम बदलकर योगेश्वरी देवी जूनियर हाईस्कूल अतरी नानकार के नाम से उसी भवन मे दूसरा विद्यालय करने लगे संचालित।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सांथा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतकबीरनगर को योगेश्वरी देवी चिल्ड्रेन स्कूल मेहदूपार खोजना पड़ रहा है मुश्किल।

एक ही भवन मे दो नाम से विद्यालय संचालित करने का शिकायत कर्ता ने दिया है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र।

एक ही भवन मे दो विद्यालय का संचालन होना बना चर्चा का विषय।

Back to top button
error: Content is protected !!