A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनजयपुरजोधपुर देशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

मौलासर में कृषि भूमि पर बिना अनुमति के किये जा रहे निर्माण कार्य पर हुई कार्रवाई

जिला कलक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने बंद करवाया निर्माण कार्य

IMG 20251003 WA0080IMG 20251003 WA0079

डीडवाना-कुचामन जिले में जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर तहसीलदार ने मौलासर में कृषि भूमि पर किये जा रहे अवैध निर्माण कार्य पर कारवाई की है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि ग्राम मौलसर के खसरा नं 237/2213 रकबा 0.0564 हैक्टेयर में खातेदार हरीश कुमार पुत्र सन्तोष कुमार शर्मा निवासी मौलासर द्वारा बिना रुपान्तरण एवं सक्षम स्तर से अनुमति के वाणिज्यिक उद्देश्य से निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसको पूर्व में भी 06 सितम्बर को निर्माण कार्य नही करने के लिए पाबंद किया गया था, इसके बावजूद भी खातेदार द्वारा निर्माण कार्य पुनः शुरू कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार मौलासर ने कारवाई कर निर्माण कार्य को बंद करवाया और निर्माणाधीन वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स को सीज किया गया है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!