उत्तर प्रदेशबस्ती

तराजू सत्यापन के नाम पर व्यापारियों से वसूला जा रहा मोटा रकम

अजीत मिश्रा (खोजी)

 

।। बांट माप सत्यापन में की जा रही है जमकर वसूली।।

लालगंज बस्ती ।। तराजू सत्यापन के नाम पर व्यापारियों से वसूला जा रहा मोटा रकम। बांट माप विभाग के सामने विवश दिख रहे व्यापारी।छोटे व्यापारियों को मजबूरन देना पड़ रहा ठेकेदार को मनमानी रकम। ठेकेदार ने बताया पांच किलो तराजू के सत्यापन का चार्ज है 300 रुपए। वही इलेक्ट्रॉनिक तराजू के सत्यापन का 450 रुपए है चार्ज। लेकिन व्यापारियों से 600 और 1350 रुपए की जा रही जमकर वसूली।

⭐ इंस्पेक्टर के मार्गदर्शन से लेकर मोहर लगाने और आदमियों के खर्चा को भी पड़ता है देखना- ठेकेदार

जिला बांट माप अधिकारी ने बताया कि सरकारी रेट लिस्ट की नही है मुझे कोई जानकारी। विभाग के रेट लिस्ट की जानकारी न होना बांट माप अधिकारी पर खड़े कर रहे कई सवाल। लेकिन विभाग द्वारा प्राइवेट ठेकेदारों से करवाया जा छोटे व्यवसायियों से जमकर वसूली।

लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र का है पूरा मामला।

Back to top button
error: Content is protected !!