
*बाबा महाकाल को लगी ठंड… गर्म जल से होगा अभिषेक, बदल जायेगा आरती का समय और रूटीन*
वन्दे भारत न्यूज चैनल उज्जैन
शीत ऋतु के आगमन पर अब 20 अक्टूबर से गर्म पानी का उपयोग शुरु करेंगे,
सर्दी के मौसम में अब चार माह तक भगवान का गर्म जल से अभिषेक करवाया जाएगा
साल में दो बार परिवर्तित होती महाकाल बाबा की दिनचर्या, वर्तमान में गर्मी के मोसम से संचालित हो रही है प्रक्रिया ।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल भगवान की होने वाली आरती का समय परम्परानुसार परिवर्तित होगा ।
08 अक्टूबर 2025 बुधवार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्वर भगवान की 3 आरतियों में परिवर्तन होगा जिसमें प्रातः होने वाली द्दयोदक आरती 07:30 से 08:15 तक भोग आरती प्रातः 10:30 से 11:15 तक व संध्या आरती सायं 06:30 से 07:15 बजे तक होगी। इसी प्रकार भस्मार्ती प्रातः 04 से 06 बजे तक सायंकालीन पूजन सायं 05 से 05:45 तक एवं शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 18 अक्टूबर 2025 शनिवार के दिन धनतेरस पर्व मनाया जावेगा।
जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जावेगा।
20 अक्टूबर 2025 सोमवार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जावेगा तथा इसी दिन से श्री महाकालेश्वर भगवान जी का गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा।
20 अक्टूबर 2025 सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान जी की प्रातः 07:30 बजे होने वाली आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जावेगा।
सायं में दीपोत्सव पर्व मनाया जायेगा।







