
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन अखाड़ा के धर्मपुरी महाराज जी इन दिनों एक कठिन संकल्प लेकर मां नर्मदा जी की परिक्रमा करने निकले हैं। वे उल्टे होकर अपने दोनों हाथों के सहारे से चलते हुए करीब 3500 किमी• लंबी कठिन यात्रा को पूरी करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार अभी महाराज जी छग के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला अंतर्गत कबीर चबूतरा के क्षेत्र से गुजर रहें हैं।जानकारी अनुसार महाराज जी की यह परिक्रमा चार सालों में पूरे होने की उम्मीद है। जानकारी अनुसार धर्मपुरी महाराज जी ने मां नर्मदा के उद्गम स्थल से दशहरा के दिन यह कठिन संकल्प लेते हुए अपनी यात्रा शुरू की है। प्राप्त जानकारी अनुसार महाराज जी प्रतिदिन करीब दो से तीन किमि• तक इसी प्रकार से उल्टे चलकर अपनी यात्रा करते हैं। जानकारी के अनुसार अभीतक सात दिनों में महाराज जी ने करीब बीस किमी• तक की यात्रा तय की है। छग राज्य होते हुए वे महाराष्ट्र के रास्ते से गुजरात पहुंचेंगे जहां पर वे समुद्री तट पार करने के बाद मां नर्मदा के उत्तरी तट पर से वापस अमरकंटक लौटकर अपनी परिक्रमा को पूर्ण रूप देंगे। महाराज की यह कठिन तपस्या संकल्प आज के इस भौतिकवादी युग में आस्था विश्वास समर्पण का एक जीवंत उदाहरण है। आगे वीडियो मे देखें महाराज जी कैसे उलटे होकर चल रहें हैं -:














