A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

सरकार ने अटल पेंशन योजना के लिए नया रजिस्ट्रेशन फार्म पेश किया

अटल पेंशन योजना नया फार्म 01 अक्टूबर से प्रभावी है।

20251007 075736 1 +++++++ नागपुर, गुरूवार 09 अक्टूबर 2025 ++++++

भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना के लिए नया रजिस्ट्रेशन फार्म पेश किया है। जानकारी अनुसार यह नया फार्म 01 अक्टूबर 2025 से प्रभावी है। अटल पेंशन योजना के लिए अब केवल यह नया रजिस्ट्रेशन फार्म ही स्वीकार किया जायेगा। पुराना फार्म 30 सितंबर 2025 से बंद कर दिया गया है।। जानकारी के अनुसार अटल पेंशन योजना के नये में किए गए बदलाव में पेंशन फंड एंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी के दिशानिर्देशों के अनुसार है। अब एफएटीसीए/ सीआरएस डिक्लेरेशन भी अनिवार्य है। इससे यह पता चल सकेगा कि आवेदनकर्ता विदेशी नागरिक या टैक्स रेजिडेंट त नहीं है केवल भारतीय निवासी ही अब पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अटल पेंशन योजना के लिए खाता खोल सकते हैं। यह खाता पोस्टल बचत खातों से जुड़े हुए होते हैं। अटल पेंशन योजना का यह नया फार्म प्रोटीयन-एनएसडीएल, की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। अटल पेंशन योजना असंगठित सेक्टर के कामगारों के लिए खासतौर पर बनाई गई एक पेंशन स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष तक की आयु के बाद प्रति माह 1,000 हजार रू• से लेकर 5,000 रू• तक की पेंशन दी जाती है। पेंशन की यह राशि आपके कंट्रीबयुशन पर निर्भर करती है। जानकारी अनुसार 18 से 40 वर्ष आयु का व्यक्ति भी इसका लाभ ले सकता है। इसके आवेदन करने वाले की आयु यदि 18 वर्ष है तो फिर 42 रू• से लेकर 210रू• प्रतिमाह तक निवेश भी करना होगा। यदि आवेदनकर्ता की आयु 40 वर्ष हे तो उसे 291रू• से लेकर 1,454रू• तक प्रतिमाह निवेश करना होगा। इस योजना में प्रतिमाह या हर तीन महिने या फिर छह महिने में निवेश कर सकते हैं। कॉन्ट्रीबयुशन ऑटो डेबिट हो जायेगा। मतलब कि आपके खाते से तय राशि का भुगतान अपने आप कट जायेगीऔर आपके पेंशन खाते में जमा हो जायेगी। मालूम हो कि अटल पेंशन योजना टैक्स अदा करने वालों के लिए नहीं है यह योजना 2022 अक्टूबर से लागू किया गया था।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!