A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर
आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

ब्लॉक लटोरी के ग्राम पोडिपा में आज आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र बहादुर सिंह, लोकसभा सचिव एवं विधानसभा प्रभारी भटगांव श्री लव कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रवि जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप यादव, तथा जिला मीडिया प्रभारी श्री आशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी रणनीति एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा को समाज के सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर कई नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को और मजबूती मिली।

बैठक का संचालन स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया और अंत में प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!