दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हुआ
लोक-कल्याणकारी सरकार का दायित्व बनता है कि वह शासन की योजनाओं का लाभ ईमानदारी के साथ जरूरतमंदों, गरीबों एवं वंचितों को उपलब्ध करवाए और जब अच्छी सरकार आती है तो लोकमंगल की कामना के साथ सबके हित के बारे में सोचती है।
इसी पावन भाव के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
आज उसी शृंखला में महापर्व दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
सभी लाभार्थियों को बधाई एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं!