A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद: सीटी हॉक्स पेट्रोलिंग टीम को डीएसपी सीसीआर ने दी ब्रीफिंग, अच्छे काम पर मिलेगी रिवार्ड

धनबाद : दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सीटी हॉक्स पेट्रोलिंग टीम को आज धनबाद थाना परिसर में डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने ब्रीफिंग दी। बैठक में टीम को शहर में पेट्रोलिंग के दौरान अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देश और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

शहर में कुल 50 सीटी हॉक्स विभिन्न थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करती हैं। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सीटी हॉक्स दो पाली में काम करती हैं और वे बैंक, एटीएम, मॉल सहित शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों में नियमित पेट्रोलिंग करती हैं। किसी भी घटना या सूचना मिलने पर टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँचती है, जिससे अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलती है।

उन्होंने यह भी बताया कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को रिवार्ड भी दिया जाएगा, ताकि टीम में उत्साह और जवाबदेही बनी रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!