A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर 21 किलोग्राम मिर्ची को किया सीज

शुद्ध आहार —मिलावट पर वार" अभियान के तहत बुधवार को कुचामन में की कार्रवाई

IMG 20251015 WA0037

डीडवाना-कुचामन,  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला के दिशानिर्देशों की पालना में एवं जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी बताया की त्यौहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु “शुद्ध आहार —मिलावट पर वार” अभियान के तहत बुधवार को कुचामन में श्री सालासर नमकीन, जोधपुर मिष्ठान भंडार, डूडी मावा भंडार, बद्री टी स्टॉल, श्री प्रजापत मिष्ठान भंडार एवं श्री यादें मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया है।

इस दौरान श्री सालासर नमकीन से लॉन्ग मिर्ची का नमूना लेकर 21 किलोग्राम मौके पर ही सीज किया गया है। साथ ही दही, मावा, रसगुल्ला आदि के भी नमूने लिए गए हैं। साथ ही पांचवा रोड़ स्थित मिष्ठान भंडारों से 30 किलोग्राम सोहनपपड़ी, नमकीन लड्डू खाने योग्य नहीं होने के कारण मौके पर नष्ट किया गया। इस दौरान नाप तोल विभाग के अधिकारी सुरेश डूकिया ने इलैक्ट्रिक काटा असत्यापित होने के कारण 5500 रूपये का मौके पर ही जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग लगातार सैंपल लेकर जन प्रयोगशाला से जांचे करवाई जा रही है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

जिला प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर अभियान चलाया कर अपील की जा रही है कि उपभोक्ताओं को केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओ से खाद्य सामग्री क्रय एवं पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग दिनांक, उपयोग दिनांक देखकर ही खरीदे।

इस दौरान टीम में बाबूलाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नाप तोल अधिकारी सुरेश डूकिया एवं सहायक कर्मचारी राजू राम शामिल हुए हैं।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!