

डीडवाना-कुचामन जिले में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी निकायों में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया।
जिले के दौरे के तहत संभागीय आयुक्त श्री राठौड़ सर्वप्रथम परबतसर पहुंचे जहां उन्होंने नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर शिविर की आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित कर लाभांवित किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान, अधिशाषी अधिकारी महेंद्र चारण सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।
संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने इसके पश्चात नगर परिषद मकराना एवं कुचामन सिटी में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में उपस्थित विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों से शिविरों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त श्री राठौड़ ने शिविर में आये आमजन से संवाद कर शिविरों में किये जा रहे कार्यों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे, भवन निर्माण की स्वीकृति, नामांतरण प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति सहित विभिन्न योजनाओं के तहत आमजन को लाभांवित किया।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा नगर परिषद आयु शिकेश कांकरिया सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।













