A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थान

जिला कलक्टर ने प्रदान किया गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र का पट्टा

 

IMG 20251015 WA0016डीडवाना-कुचामन जिले के जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के साथ- साथ आवंटित भूमि के दस्तावेज यथा पट्टा एवं पंजीयन का कार्य भी जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से किया जा रहा है।

इसी क्रम मंगलवार को जहाँ जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने जिला पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन, सदर थाना एवं पुलिस अन्वेषण कार्यालयों के पट्टे सौंपे, वहीं मंगलवार सांय को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र की भूमि का पट्टा भी समादेष्टा (कमांडेंट) को प्रदान किया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि गत सोमवार को जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने मौजा रामसाबास तहसील डीडवाना में खसरा नंबर 152 रकबा 2.38 हैक्टेयर में से 0.81 हैक्टेयर भूमि का आवंटन गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र समादेष्टा को भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये थे ।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर भूमि आवंटन के बाद की अग्रिम कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र की भूमि का पट्टा एवं पंजीयन दस्तावेज गृह रक्षा विभाग के कमांडेंट को प्रदान किये गए है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!