
डीडवाना-कुचामन जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में अध्ययनरत आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए कठिन विषयों यथा गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के लिए विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि जिले के राजकीय छात्रावासो में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए विद्या संबल योजनान्तर्गत अध्यापक ग्रेड प्रथम व द्वितीय श्रेणी में पात्रता रखने वाले अभ्यार्थियों को पूर्णतः अस्थायी रूप से वित्त विभाग के परिपत्र में वर्णित शर्तों व मानदेय के आधार पर गैस्ट फैकल्टी के रूप में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उनके आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में मय आवश्यक योग्यता प्रमाण व शपथ पत्र दिनांक 27.10.2025 को शाम 4:00 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सम्बन्धित कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कुचामन/नावां /परबतसर / मकराना / मौलासर / डीडवाना/लाडनूं में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। विभागीय गाईड-लाईन के अनुसार छात्रों के छात्रावास के लिए पुरुष एवं छात्राओं के छात्रावास के लिए महिला अभ्यार्थी को प्रथम वरीयता दी जायेगी। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार्य नहीं होगें। चयन प्रक्रिया में चयन समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
उन्होंने बताया कि विद्या सम्बल योजना के बारे में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट https://sje.rajasthan.gov.in या जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।













