A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भाजपा सरकार में विकास की अपार संभावना है_ विधायक

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी*8225072664* रानी दुर्गावती वार्ड क्र-1, में लवकुश मंदिर के समीप 98 लाख रू.की लागत से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का गुरुवार को नरयावली विधानसभा इंजी.प्रदीप लारिया और नपा अध्यक्ष मिहीलाल ने विधिपूर्वक भूमिपूजन किया ।विधायक लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार में बड़े-बड़े विकास कार्य हुए हैं। शहर एवं गांव तक पहुंचने के लिए आज पक्की सड़कें हैं। विधानसभा में बुनियादी एवं आवश्यक विकास कार्य संपादित किए जा रहे हैं।क्षेत्र में इसी तरह आगे भी विकास कार्य होंगे। भाजपा सरकार में विकास की अपार संभावनाएं है। जिन्हें नपा के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास हैे कि नगर का समुचित विकास हो। मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। आज वार्ड क्र.-1, लवकुश मंदिर के समीप विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण किया जा रहा। जिसे नगरवासियों सहित नागरिकों को आवामन की सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सीएमओ,नपा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।IMG 20251016 WA0030

IMG 20251016 WA0027

Back to top button
error: Content is protected !!