


जावरा(रतलाम) कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा जिलें में राहवीर योजना के प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया है। राहवीर योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में जो लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है ऐसे व्यक्ति को गोल्डन अवर (Golden Hour) में अस्पताल पहुचाकर उस व्यक्ति की जान बचाने के प्रयास में वृद्धि करने के लिए एवं आम-जन में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज बस स्टेण्ड, जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर, कलेक्टर कार्यालय, मेडिकल कॅालेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर योजना से संबंधित पोस्टर लगाए गये। पोस्टर में विस्तृत रूप से इस बात का उल्लेख किया गया है कि कि
स प्रकार से एक आम नागरिक एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचाकर उसकी जान बचाकर सम्मान पा सकता है, जिसमें सम्मान की राशि सरकार द्वारा 25,000/- रखी गई है। इस योजना के तहत कोई भी आम नागरिक किसी गंभीर व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचाता है तो एक प्रारूप में जानकारी उसे अपने निकटतम थाने में देनी होगी, संबंधित थाने से प्रकरण बन कर जिला मुल्याकंन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर द्वारा संबंधित व्यक्ति के ऐसे प्रकरणों का निराकरण कर इनाम की राशि स्वीकृत की जायेगी। योजना का अधिक से अधिक प्रचार हो सके एवं लोगो को जागरूक किया जा सके इसलिए यात्री बसो एवं आटो पर योजना की जानकारी संबंधित स्टीकर लगाये गये ।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.







