A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

इटवा में भाकियू टिकैत गुट ने की पंचायत

किसानों की 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट ने गुरुवार शाम इटवा तहसील परिसर में एक पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक 10 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया।

IMG 20251016 235939 1

पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की प्रमुख मांगों का शीघ्र निस्तारण करे। साथ ही, क्षेत्रीय किसानों

की समस्याओं का भी समाधान किया जाए।

यह 10 सूत्रीय मांग पत्र इटवा के तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अब्दुल रहीम, कंचन देवी, अब्दुल रज्जाक, पप्पू सोनी, बेचन और लौटू सहित भाकियू के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!